शिवहर: शिवहर समाहरणालय सभा कक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत 52 सेक्टर पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण
लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनज़र आज निर्वाचन हेतु प्रतिनियुक्त कुल 52 सेक्टर पदाधिकारियों को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया है. सेक्टर पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता, भेद्यता मानचित्रण, ईवीएम/VVPAT, मतदान दिवस के पूर्व तथा मतदान दिवस को इनके द्वारा किए जाने वाले कार्य आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है.