कामां: जुरहरा पुलिस ने 4 साइबर ठगों को पकड़ा, बाल अपचारी को किया निरुद्ध
जुरहरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 4 फर्जी सिम, एक बैंक पासबुक और ठगी की रकम से खरीदी गई बोलेरो गाड़ी जब्त की है। आरोपी सोशल मीडिया पर सस्ते सामान के विज्ञापन और फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी करते थे। शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।