बरियारपुर: आयुक्त ने मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर स्थल निरीक्षण किया
शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर पहुंच कर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने स्थल निरीक्षण किया। मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर पुलिस अधीक्षक सैयद मसूद इमरान तथा उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।