खेतों में पहुंचीं कलेक्टर रोक्तिमा यादव, डिजिटल गिरदावरी का लिया जायजा, फसल सर्वेक्षण में पारदर्शिता और सटीकता जरूरी, राजस्व अमले को सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर तहसील के विभिन्न खेतों में पहुंचकर डिजिटल गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने खेतों में फसलों की स्थिति का अवलोकन किया और राजस्व अधिकारियों एवं मैदानी अमले से गिरदावरी की प्रक्रिया की जानकारी ली।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि खरीफ फसलों की गिरदावरी का कार्य पूरी सावधानी और सटीकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि गिरदावरी में दर्ज जानकारी किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या गलत प्रविष्टि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मैदानी अमले को वास्तविक फसल स्थिति का मौके पर निरीक्षण कर सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#KoreaDistrict #Chhattishgarh
19 views | Korea, Chhattisgarh | Aug 20, 2026