गुरूर: गुरुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान, दैनिक और शासकीय कार्य भी प्रभावित
Gurur, Balod | Jun 28, 2026 बिजली कटौती होने से पेयजल तथा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी है। ब्लॉक मुख्यालय गुरुर मे भी अघोषित बिजली कटौती से जनपद, पुलिस थाना, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, तहसील कार्यालय जैसे अन्य विभागों में कामकाज प्रभावित होने लगा है। विद्युत विभाग मे काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर मेंटेनेंस के कारण आपूर्ति प्रभावित होती है।