कांकेर विधायक आशाराम नेताम का WhatsApp अकाउंट हैक होने की आशंका, 92 हजार रुपये मांगने के मैसेज से मचा हड़कंप
UPI ब्लॉक और ऑनलाइन पेमेंट में परेशानी का हवाला देकर लोगों से मांगी जा रही आर्थिक मदद, स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद लोगों को किया जा रहा सतर्क
कांकेर जिले से साइबर ठगी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। कांकेर विधायक आशाराम नेताम के नाम से व्हाट्सऐप पर लोगों को 92 हजार रुपये की आर्थिक मदद मांगने वाले मैसेज भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। मैसेज में UPI ब्लॉक होने और ऑनलाइन पेमेंट में परेशानी का हवाला देकर तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में 92 हजार रुपये ट्रांसफर करने की मांग की जा रही है। विधायक के नाम से इस तरह के मैसेज सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक आशाराम नेताम के नाम से व्हाट्सऐप पर संपर्कों को संदेश भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों में ऑनलाइन भुगतान नहीं हो पाने और UPI सेवा ब्लॉक होने की परेशानी बताकर रुपय
Kanker, Kanker | Nov 11, 2026