मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर के समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को लिखा पत्र, 13 साल की स्वच्छता सेवा और 164 लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की सराहना
कांकेर। कांकेर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से निस्वार्थ भाव से काम कर रहे समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी की सेवाओं की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहना की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें पत्र लिखकर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में विशेष रूप से दूध नदी और गढ़िया पहाड़ के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अजय पप्पू मोटवानी पिछले 13 वर्षों से दूध नदी की सफाई, वृक्षारोपण और पौधों के वितरण जैसे कार्यों में लगातार जुटे हुए हैं। उनका यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को स्थानीय स्तर पर मजबूती प्रदान क�
Kanker, Kanker | Nov 11, 2026