पूर्णिया के बनमनखी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक स्टेज पर हथियार लहराते हुए डांस करता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में भोजपुरी गाने पर स्टेज पर कुछ बार बाला डांस कर रही हैं। इसी दौरान दो युवक स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगते हैं। तभी एक युवक के हाथ में कथित तौर पर तमंचा दिखाई देता है। युवक हथियार लहराते हुए डांस करने लगता है, जिसे देखकर स्टेज पर मौजूद डांसर भी घबरा जाती है और किनारे हट जाती है।
हथियार के साथ डांस करने का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सवाल यह है कि आखिर स्टेज पर हथियार लेकर डांस करने वाले युवक कौन हैं और उनके पास हथियार कहां से आया?