➡️" आज दिनाँक 16.07.2026 को थाना जैत क्षेत्रान्तर्गत एक कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर बस आई थी और बच्चों को उतारने के बाद बस ड्राइवर द्वारा, बस को बैक किया जा रहा था । बस के पीछे एक 08 वर्षीय बच्चा था, जिसकी बस के नीचे दबकर दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई । इस घटना के उपरांत स्थानीय लोगों के द्वारा जाम लगाया गया था और कॉलेज प्रबंधन के साथ उनकी कहासुनी व हल्की तोड़-फोड़ भी हुई है। इस सूचना पर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया गया। परिजनों व अन्य लोगों को समझाते हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। जाम को खुलवा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"
बाइटः- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ।
#SSP_MTA
@Uppolice
@adgzoneagra
@digrangeagra
13 views | Mathura, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026