कानपुर देहात में ट्राइडेन्ट कंपनी में हुई 15 लाख रुपये की चोरी का रनियां पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों शिवम यादव और शीलू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत का 15 किलोग्राम सिल्वर ब्रेजिंग एलॉय तार बरामद किया है। बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर की रात कंपनी से कीमती तार चोरी हुआ था। 11 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
📍 लोकेशन: रनियां, कानपुर देहात
ऐसी ही ताजा और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
#KanpurDehat #RaniaPolice #TridentCompany #TheftCase