कानपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार! उरई की ड्रग्स फैक्ट्री से जुड़े फरार आरोपी को 50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है।
कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के मामले में वांछित आरोपी रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर को जालौन के उरई स्थित एक गांव में डीआरआई और एटीएस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया था। इस कार्रवाई के बाद कानपुर निवासी रिजवान अहमद फरार हो गया था।
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच 11 नवंबर की रात करीब 3 बजे फजलगंज पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने गोविंद नगर पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख
Mathura, Mathura | Nov 11, 2026