बौंसी: सिंहेश्वरी गांव स्थित एचडब्ल्यूसी में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया
Bausi, Banka | May 22, 2025 प्रखंड क्षेत्र के सिंहेश्वरी गांव स्थित एचडब्ल्यूसी में गुरुवार करीब 12:00 बजे दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया था। जबकि अस्पताल के डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा के द्वारा कुल 9 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया। पांच दर्जन मरीजों का इलाज किया गया।