बौंसी: रामकोल के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Bausi, Banka | May 20, 2025 पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल समीप मंगलवार रात करीब 8:00 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान की किशनकोल गांव निवासी सुभाष राय के रूप में हुई है। बताया गया कि सुभाष राय मजदूरी कर पंजवारा लौट रहा था। इसी दौरान बारिश की वजह से सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे युवक की ,1मौके पर ही उसकी मौत हो गई।