बौंसी: सिघेश्वरी गांव में बहियार से घर लौट रहे दो व्यक्तियों पर गीदड़ का हमला, हुए जख्मी
Bausi, Banka | May 22, 2025 प्रखंड क्षेत्र के सिंघेश्वरी गांव में बहियार से घर वापस लौट रहे दो व्यक्ति के ऊपर गीदड़ ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना गुरुवार करीब 12 बजे की है। जख्मी की पहचान लालचंद महतो व छोटे लाल चौधरी के रूप में हुई है। बताया गया कि गीदड़ खेत में लगे मकई को क्षतिग्रस्त कर देता था। गीदड़ को भगाने पर गुस्से में हमला कर दिया।