बौंसी: बौंसी नगर पंचायत स्थित थाना कॉलोनी के वार्ड नंबर 15 में कई जगहों पर नाला उड़ाही नहीं होने से स्थिति हुई खराब #jansamasya
Bausi, Banka | May 21, 2025 बौंसी नगर पंचायत स्थित थाना कॉलोनी के वार्ड नंबर 15 में कई जगहों पर नाला उड़ाई नहीं होने से स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। हल्की बारिश में ही पानी नाले से निकल कर सड़क पर आ जाती है, जिससे चलना काफी मुश्किल हो जाता है। नाला के उपर का ढक्कन टूट चुका है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।