बौंसी: खडहारा गांव में दंत चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों की जांच की गई
Bausi, Banka | May 21, 2025 बाराहाट के खडहारा गांव में बुधवार करीब 11 बजे दंत स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धाटन एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने किया। अनुभवी दांत चिकित्सक डॉ. पिंकी मिश्रा, डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. दिनेश के द्वारा सैकड़ों की संख्या में शिविर में मौजूद लोगों की जांच की गयी। डॉ. ममता ने बताया कि इन दिनों लोगों में दांत की समस्या लगातार बढ़ रही है।