बौंसी: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सीएनडी हाई स्कूल से निकाली गई तिरंगा शोभायात्रा, विधायक हुए शामिल
Bausi, Banka | May 20, 2025 सीएनडी हाई स्कूल के प्रांगण से मंगलवार करीब 9 बजे कटोरिया विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम की उपस्थिति एवं भाजपा के 20 सूत्रीय प्रखंड अध्यक्ष मनमीत साह के नेतृत्व में विशाल ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा शोभायात्रा निकली गई। ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा शोभा यात्रा कार्यक्रम में हजारों की संख्या लोग मौजूद रहे। सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाये, और सेना की कार्रवाई को सराहा।