कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के सफदरगंज नई बस्ती मोहल्ले में हुई चोरी के मामले में कोतवाली में तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सदर कोतवाली क्षेत्र के सफदरगंज नई बस्ती मोहल्ला निवासी पीड़ित अफजल के द्वारा कोतवाली में तीन लोगों पर घर में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है,जिसमें पीड़ित ने बताया कि वह 5 जुलाई को शाम समय करीब 7:00 बजे अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान में ताला बंद कर मोहर्रम के ताजिया देखने चला गया था, जब वह वापस आया तो उसके मकान का ताला टूटा पड़ा था।