कन्नौज: कन्नौज के मेंहदीघाट पर भंडारा कार्यक्रम का आयोजन, पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
कन्नौज जिले के मेंहदीघाट पर गुरूपूर्णिमा के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ भंडारे के प्रसाद को ग्रहण करने के लिए पहुंची। 11 बजे से 2 बजे तक लगतार भण्डारा चलता रहा, दूर-दूर से श्रद्धालुओं ने आकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा अषाड़ी पूर्णिमा को लेकर किया जा रहा है ।