कन्नौज: कटरी फिरोजपुर गांव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, जिला अस्पताल से मेडिकल के लिए किया गया रिफर
कन्नौज के कटरी फिरोजपुर गांव में युवक के द्वारा जहरीला पदार्थ खाया गया जिस कारण उसकी हालत बिगड़ी और जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। युवक का नाम अर्जुन पुत्र गुरु प्रसाद बताया गया है घर पर किसी बात को लेकर हुए विवाद के कारण युवक ने यह कदम उठाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।