कन्नौज: कन्नौज में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, गंगा में स्नान के बाद किया दान-पुण्य
कन्नौज जिले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर के महादेवी घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दूर-दूर से गैर जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा अर्चना की और दान पुण्य भी किया । आपको बताते चलें कि गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस पावन पर्व के अवसर पर कन्नौज के महादेवी गंगा घाट में गंगा में स्नान किया गया