कन्नौज: गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मोचीपुर गांव के आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम, हवन-पूजन के साथ लगाए गए 56 भोग
कन्नौज जिले के सदर ब्लॉक क्षेत्र के मोचीपुर गांव में अखंडानंद स्वामी उर्फ खपरिया बाबा के शिष्य स्वामी 1008 प्रभुदत्त महाराज जी के आश्रम पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हवन - पूजन का कार्यक्रम हुआ।इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया हैं।स्वामी जी का छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण कार्यक्रम को शुरू किया गया हैं।जहां श्रद्धालुओ ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।