हरिद्वार: होटलों में बढ़ती आगजनी की घटनाओं के चलते भूपतवाला में होटल कर्मियों को दमकल विभाग द्वारा प्रशिक्षण देना किया गया शुरू
शहर के होटलों में बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए शुक्रवार शाम 5 बजे करीब दमकल विभाग ने होटल कर्मियों के लिए प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की। भूपतवाला क्षेत्र में दमकल विभाग ने होटल कर्मियों के साथ आयोजित गोष्ठी में होटल में लगने वाली आग को रोकने का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में होटलकर्मी, होटलमालिक और दमकल विभाग के जवान मौजूद रहे।