हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने गेंदिखाता और तांटवाला से दो वारंटियों को दबोचा, अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से थे वांछित
हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस ने गेंदिखाता और तांटवाला से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रमनप्रीत और श्याम सिंह हैं। दोनों आरोपियों के ऊपर न्यायालय में अलग अलग मुकदमें चल रहे हैं। लंबे समय से दोनों आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और दोनों के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए। अनुपालन में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।