हरिद्वार: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शनिवार को 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, विद्युत विभाग ने दी जानकारी
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्यों के चलते शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। दरअसल क्षेत्र में एबीसी कंडक्टर बदले जाने हैं, लिहाजा विद्युत विभाग शनिवार सुबह 10 बजे से क्षेत्र में शटडाउन करेगा। इस दौरान लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लिहाजा विद्युत विभाग ने शुक्रवार शाम 5 बजे ये जानकारी दी