पोहरी: स्वामित्व योजना’ में धीमी प्रगति पर पोहरी एसडीएम ने 9 पटवारियों को जारी किए कारण बताओ नोटिस
Pohri, Shivpuri | Oct 10, 2026 मध्य प्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार की अति-महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने तथा शासकीय कार्यों में उदासीनता पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पोहरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता द्वारा अनुभाग के 9 पटवारियों को कार्य में प्रगति न लाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है जिसकी जानकारी शनिवार शाम 6 बजे प्राप्त हुई है।