टीकमगढ़: मामौन दरवाजा पर एक व्यक्ति के साथ एक शख्स ने की जमकर मारपीट, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
मामौन दरवाजा पर राकेश नाम का व्यक्ति अपने घर से मजदूरी करने के लिए जा रहा था, तभी घर के बाहर ऋषि नाम के शख्स ने पहले आपसी विवाद को लेकर राकेश के साथ गाली गलौज की और फिर उसके साथ पत्थरों से जमकर मारपीट कर दी। परिजन घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आए जहां, उसका उपचार किया जा रहा है ।व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।