🚨 NEET पेपर लीक के विरोध में बांका की सड़कों पर उतरे छात्र, तिरंगा लेकर निकाला शांतिपूर्ण मार्च!
सैकड़ों छात्रों और युवाओं ने शुक्रवार शाम बांका शहर में NEET पेपर लीक मामले के विरोध में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण जुलूस निकाला। आरएमके हाई स्कूल मैदान से गांधी चौक तक निकले इस मार्च में परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठी।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। पूरे कार्यक्रम के दौरान एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास, टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रशासन के अनुसार जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
क्या आपको लगता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए और कड़े कानून बनने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Banka #NEET #NEETPaperLeak #StudentProtest #BiharNews #Education #BankaNews #BreakingNews #PaperLeak #YouthVoice
Amarpur, Banka | Jul 25, 2026