पटना ग्रामीण: पटना में पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की मांग की
द प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए और महागठबंधन से बड़ी मांग कर दी है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है की एनडीए और महागठबंधन महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करें और इसके अलावे महिलाओं को टिकट वितरण में 50% भागीदारी दे।