पटना ग्रामीण: जदयू सांसद ललन सिंह का बड़ा बयान, राहुल गांधी से तेजस्वी तक पर हमला, कहा- गड़बड़ की तो अंदर!
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और सांसद ललन सिंह ने शनिवार की दोपहर 3 बजे पटना में बड़ा बयान देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जमीन घोटाले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो राहुल गांधी हों या तेजस्वी यादव। ललन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा,गड़बड़ करिएगा तो अंदर जाइएगा,कोई नहीं बचेगा।