गोरखपुर: सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शाह बाबा की मजार पर कार्यकर्ताओं ने चादरपोशी की
समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती 22 नवंबर को मनाई जाएगी। जयंती की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला स्थित नक्को शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी करके मुलायम सिंह को याद किया और अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की तरक्की की दुआ भी मांगी। राहुल गुप्ता व कीर्ति निधि पांडे के नेतृत्व में चादरपोशी की गई।