गोरखपुर: नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों की निकली वैकेंसी, अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर की टिप्पणी
अखिलेश यादव ने नगर निगम आउटसोर्सिंग विज्ञापन पर X पर पोस्ट किया। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा आउटसोर्सिंग भर्ती विज्ञापन दिया। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है इसके पहले भी नगर निगम द्वारा सेवानिवृत्ति राजस्व कर्मचारियों को नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर नियुक्ति की गई इस नियुक्ति में किसी भी रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होती है।