बक्सर: SP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बाइक लूट का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी
Buxar, Buxar | Nov 22, 2024 एसपी की प्रेसवार्ता के कुछ ही समय के बाद एक अपराधी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया. फरार अपराधी का नाम चंदन यादव बताया जाता है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास में लगी है. इस बाबत पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि कस्टडी में फरार हुए अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास जारी है.