बक्सर: औद्योगिक थाना पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल के साथ 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया, एसपी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी
Buxar, Buxar | Nov 22, 2024 लूट की मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस को यह सफलता गुरुवार को मिली. अपराधियों की गिरफ्तारी मझरिया गांव से शुक्रवार को की गई. गिरफ्तार अपराधियों में औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरियां निवासी अजीत कुमार यादव, गोलू कुमार यादव व चंदन यादव को लूट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है.