बक्सर: शराब तस्करों ने 6 लाख रुपये की फिरौती के लिए ट्रेन से युवक का अपहरण किया, 12 घंटे में पुलिस ने आरा से किया बरामद
Buxar, Buxar | Nov 22, 2024 फिरौती के लिए अगवा युवक को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बरामद कर अपहरणकर्ता गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. अपहरण गैंग के सभी अपराधी भोजपुर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं. पुलिस को यह कामयाबी गुरुवार की रात मिली. गिरफ्तार अपराधियों में भोजपुर जिला के वशिष्टपुरी निवासी रमेश कुमार भाट, मुफ्फसिल आरा थाना के जमीरा निवासी ऋतु पासवान समेत अन्य शामिल है.