बक्सर: साहीपुर में राउंड स्ट्रा बेलर और स्कवायर स्ट्रा बेलर का प्रदर्शन, जिला कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे
Buxar, Buxar | Nov 22, 2024 राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र साहीपुर में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला क़ृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर मौजूद रहे। इस दौरान डीएओ की उपस्थिति में साहीपुर निवासी रमेश सिंह का राउंड स्ट्रा बेलर एवं बसुधर निवासी रामाधार सिंह का स्कवायर स्ट्रा बेलर मशीन फॉर्म पर ला कर दोनों से फसल अवशेष प्रबंधन का डेमो दिखाया गया।