बक्सर: पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालु भभुअर पहुंचे, चूड़ा-दही का प्रसाद ग्रहण किया
Buxar, Buxar | Nov 22, 2024 बक्सर में त्रेतायुग से चले आ रहे पंचकोशी परिक्रमा का शुक्रवार तीसरा दिन परिक्रमा यात्रा सदर प्रखंड के भभुअर गांव में पहुंचा। जहां सुबह 6 बजे से हीं भार्गव सरोवर के पास दीप प्रज्वलित कर भार्गवेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन बाद श्रद्धालुओं ने महर्षि भृगु को नमन किया गया। दूर दराज से पहुंचे साधु संतो ने भभूवर में स्थित लक्ष्मण सरोवर की परिक्रमा किया।