बक्सर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Nov 22, 2024 अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित सोन नहर प्रमंडल बक्सर एवं आरा, खनन कार्यालय, नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव, विद्युत विभाग, माप तौल के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राजस्व वसूली में तेजी लाएं। गलत ढंग से बिजली का उपयोग करने वाले बड़े उद्योग, लघु उद्योग पर छापेमारी करें।