आंवला: आंवला के भमोरा में कूड़ा डालने का विरोध करने पर महिला और उसके पति को पीटा, सोने के कुंडल गायब, 6 पर केस दर्ज
Aonla, Bareilly | Sep 29, 2026 आंवला के थाना भमोरा क्षेत्र के नौसारा गांव में कूड़ा डालने का विरोध करने पर एक महिला को पीटा गया। मंगलवार दोपहर दो बजे दी जानकारी में बताया कि सुबह कुछ लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा और जमीन पर पटक दिया। पति बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।