कोटड़ी उपखंड क्षेत्र क्षेत्र से गुजर रही बनास नदी में हो रहे अवैध बजरी खनन को लेकर काछोला थाना पुलिस सख्त नजर आ रही है । शनिवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन करते हुए मलका खेड़ा गांव के पास दो बजरी से भरे हुए डंपरों को जप्त किया है ।