माण्डलगढ़: रडा गांव के विद्यालय के बाहर टेप बजाने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहपुरा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में टेप रेडियो बजने के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शुक्रवार दोपहर 2:00 काछोला पुलिस ने ट्रैक्टर की टेप सहित एक जने को गिरफ्तार किया । काछोला थाना के दीवान मोहनलाल मीरा ने बताया कि काछोला थाना क्षेत्र के रडा गांव विद्यालय के बाहर तेज आवाज में टेप चल रहा था ।