माण्डलगढ़: रानीखेड़ा गांव में करंट लगने से एक किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बीगोद थाना इलाके में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। हैडकांस्टेबल पांचूलाल ने बताया कि आज शनिवार सुबह 10 बजे करीब रानीखेड़ा निवासी देबीलाल 47 पुत्र बालू जाट खेत पर फसल की पिलाई करने गया था। जहां मोटर चालू करते समय करंट लगने से वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। छोटा भाई कैलाश जब खेत पर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। वह अपने भाई देबीलाल को राजकीय अस्पताल ले गया