माण्डलगढ़: काछोला पुलिस ने 2 लीटर हथकढ़ शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
काछोला थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लीटर देशी हथकड़ शराब के साथ एक जने को गिरफ्तार किया । काछोला थाने के दीवान रामेश्वर सोनी ने बताया कि बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र की थल गांव के पास 2 लीटर देशी हथकड़ शराब के साथ बालू लाल दमामी कों गिरफ्तार किया