कोईलवर: खेवनहार फाउंडेशन द्वारा संचालित स्कूल में डांडिया-गरबा महोत्सव, बच्चों ने मां दुर्गा के भक्ति गीतों पर किया आकर्षक नृत्य
कोईलवर के सुरौधा कॉलोनी स्थित खेवनहार फाउंडेशन द्वारा संचालित स्कूल में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दुर्गा पूजा अवकाश से पहले डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में भाग लिया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से गुलजार रहा। दोपहर 3:30 बजे तक कार्यक्रम चला।