उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक के स्कूल के मैदान में भरा पानी और कक्षाओं की छत से टपक रहा पानी,
छतरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय में तेज बारिश से वहाँ पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है,कहने के लिए तो उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक स्कूल का नाम नंबर 1 है लेकिन कक्षा 6 से लेकर आठवीं तक यानी मिडिल की कक्षाएं जहां पर लगती है वहां पर बाहर पानी भरा हुआ है पानी इतना ज्यादा है कि वहां पर देखकर ऐसा लगता है कि तालाब में यह खेल मैदान तब्दील हो गया है, इसके अलावा कक्षाओं में जाने के लिए गैलरी की छत है उससे पानी टपकता है, साथ ही शिक्षकों की बैठने वाले कक्ष में भी पानी टपकता है जिससे छात्रों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है,गौरतलब है की कल रात से छतरपुर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे इस स्कूल के हाल में यह हालात हो गए है,बच्चो की मांग है की इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए ,हालांकि अभी प्रशासन की ओर स कोई जवाब नही आया हैं
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 19, 2026