छतरपुर के कलेक्टर मृणाल मीणा ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के औचक निरीक्षण से हडकंप की स्थिति रही ,इस दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई,कलेक्टर ने अस्पताल के वार्ड, टॉयलेट और फ्लोर की सफाई देखी। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के हिसाब से सफाई स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं है। मरीजों को साफ-सुथरा माहौल मिलना चाहिए।,कलेक्टर ने कहा कि उन्होंने सफाई इंचार्ज से चर्चा की है। साफ सफाई में बहुत सुधार की जरूरत है। टॉयलेट और फ्लोर की सफाई स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं है। कॉकरोच की भी शिकायत मिली है। निर्देश दिए हैं कि फ्लोर ड्राई रखें और जिम्मेदारी से काम करें,कलेक्टर ने सफाई इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए हैं कि व्यवस्था में तुरंत सुधार किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर