अमरिया: जहानाबाद में महिला ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
जहानाबाद थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि शादी के बाद उससे पाँच लाख रुपये दहेज की मांग की गई। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, घर से निकाल दिया गया और जेवर भी छीन लिए गए। महिला का यह भी कहना है कि पहले थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।