उचकागांव: मीरगंज के परीक्षा केंद्रों से नकल करते 6 छात्रों को किया गया निष्कासित
मीरगंज स्थित साहू जैन हाई स्कूल से दो परीक्षार्थी को और साहू जैन बालिका हाई स्कूल मीरगंज से चार परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया। इस प्रकार प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 6 और दूसरे पाली कि परीक्षा से एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया। निष्कासित छात्रों में पवन कुमार, पंकज कुमार, प्रिंस चौहान, रोहित कुमार, आमिर अंसारी, अंशु कुमार है।