छतरपुर में एक ही परिवार की तीन बच्चियों की संदिग्ध मौत, दफन शव निकलवाकर जांच शुरू
छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपोरा गांव में एक ही परिवार की तीन नाबालिग बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय पूनम कुशवाहा, 5 वर्षीय मनीषा कुशवाहा और 9 माह की चाहत कुशवाहा के रूप में हुई है। तीनों बालमुकुंद कुशवाहा की बेटियां बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार बच्चियों ने रात में आलू-बैंगन की सब्जी सहित खाना खाया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची। एसडीएम ललन बागरी, तहसीलदार दुर्गेश तिवारी सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तीनों के शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने भोजन में इस्तेमाल सामग्री और अन्य संदिग्ध �
Buxwaha, Chhatarpur | Aug 22, 2026