बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट
छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी कन्या विवाह महोत्सव में राष्ट्रपति को सादर आमंत्रित किया और बुंदेलखंड के वीर योद्धा एवं बुंदेल केसरी महाराज छत्रसाल की प्रतिमा भेंट की।
भेंट के दौरान बागेश्वर महाराज ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए राष्ट्र सेवा के साथ सनातन संस्कृति, संस्कार और परंपराओं के संरक्षण व प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि युवाओं को मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘माइंड सेट-लाइफ सेट’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जा रहा है। ऊर्जा संचय समागम और बुद्धि की शुद्धि को लेकर भी चर्चा हुई। राष्ट्रपति ने अभियान की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में इससे जुड़ने की #bagheswar___dhaam #bagheswar_dhaam #bagheswardham #bagheswarbalajimahraj बात कही।#बागेश्वर_महाराज #धीरेंद्र_कृष्ण_शास्त्री #बागेश्वर_धाम #राष्ट्रपति_भवन #राष्ट्रपति_द्रौपदी_मुर्मू #कन्या_विवाह_महोत्सव #सनातन_संस्कृति #युवा_शक्ति #राष्ट्र_सेवा #माइंडसेट_लाइफसेट #महाराज_छत्रसाल #छतरपुर #बुंदेलखंड #MPCGExpress